फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 16 तक हो जाएगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा: खड़गे

Fri, 06 Dec 2019 03:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवारको कहा कि महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर बात हो रही है और उम्मीद है कि 16 दिसंबर तक इस पर फैसला हो जाएगा। 16 दिसंबर से नागपुर में राज्य विधानसभा का शीत सत्र शुरू होगा। सदन की कार्यवाही छह दिन चलेगी।

उद्धव सरकार ने भाजपा के समय शुरू हुए आधे दर्जन काम रोके

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास आघाड़ी की सरकार ने पिछली भाजपा सरकार के दौरान शुरू हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को रोक दिया है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन


ये ऐसे काम थे जिनमें ग्राम पंचायतों व जिला परिषदों को विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से दो करोड़ से 25 करोड़ तक सहायता राशि मंजूर की गई थी। लेकिन काम अभी शुरू नहीं हुए।

ठाकरे सरकार ने इन योजनाओं की जांच के बाद सहायता राशि वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। कहा गया कि भाजपा शासन में उन्हीं ग्राम पंचायतों व जिलों में विकास के लिए आर्थिक मदद दी गई, जहां के विधायक भाजपाई थे।
विज्ञापन


शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी के विधायकों के क्षेत्रों को नजरअंदाज किया गया। ऐसे कई सरकारी विकास कामों को तुरंत रोकने का आदेश सरकार ने जारी किए। इन कामों में गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, कोंकण पर्यटन विकास व गांवों में तीर्थस्थलों का विकास शामिल है।


आज मोदी-शाह के सामने होंगे उद्धव

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के अलग होने के जख्म अभी हरे हैं। लेकिन शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आमने-सामने होंगे। राष्ट्रीय पुलिस महानिदेशक कॉन्फ्रेंस छह से आठ दिसंबर तक पुणे में आयोजित है, जिसमें देश भर के डीजीपी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री सुबह पुणे पहुंच रहे हैं। इस दौरान उद्धव ठाकरे राजकीय प्रोटोकॉल के तहत बतौर मुख्यमंत्री हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।

बताया जा रहा है कि मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी होंगे। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद महीने भर चले सत्ता संघर्ष में हुए दोनों दलों के अलगाव के बाद पहली बार उद्धव और मोदी-शाह का आमना-सामना होगा। रोचक बात यह है कि चुनाव प्रचार में मोदी उद्धव को अपना छोटा भाई कहते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें