फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health System: खरगे बोले- मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को बीमार बना दिया, मंडाविया ने किया पलटवार

Sun, 13 Aug 2023 05:45 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि लोग अब जाग गए हैं और मोदी सरकार की विदाई का समय अब आ गया है। खरगे ने एक मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि 19 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और मनसुख मंडाविया के बीच ट्विटर वार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को ‘‘बीमार’’ बना दिया है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे अस्पताल भी चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। खरगे के आरोप पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पलटवार करते हुए खंडन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि लोग अब जाग गए हैं और मोदी सरकार की विदाई का समय अब आ गया है। खरगे ने एक मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि 19 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।



कांग्रेस प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर काव्यात्मक अंदाज में हिंदी में लिखा, ‘‘लूट और जुमलों ने देश को किया अस्वस्थ, मोदी जी के हर शब्द में केवल झूठ ही कंठस्थ। दावा किया कि बनाए हैं एम्स कई सारे, सच्चाई है कि डॉक्टर-स्टाफ की भारी कमी से जूझे एम्स हमारे!  उन्होंने लिखा, मोदी जी, कोरोना महामारी के दौरान उदासीनता से लेकर, आयुष्मान भारत में घपलेबाजी तक …आपकी सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को बीमार बनाया है। खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जनता जाग चुकी है, आपका छल-कपट पहचान चुकी है, आपकी सरकार की विदाई की घड़ी आ चुकी है!!

विज्ञापन




खरगे के ट्वीट के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक्स पर लगातार कई ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान केवल एक एम्स खोला गया था, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में 15 एम्स खोले जा रहे हैं।

मंडाविया ने भी हिंदी में ट्वीट कर कहा, आदरणीय खरगे जी, हमारी नीयत नेक, और इरादे साफ हैं..!! आशा रखता हूं कि आप वास्तविकता को समझेंगे। कांग्रेस के 50 साल के शासन में एक एम्स खुला। वाजपेयी जी के समय में छह एम्स और मोदी जी के समय में 15 नए एम्स खुल रहे है।

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि आप यह बात भी समझने की कोशिश करेंगे की एम्स की जरूरत के हिसाब से, नए विभाग खुलने पर, समय-समय पर चरणबद्ध भर्तियां कैसे की जाती रही हैं।। मोदी जी ने देश के युवाओं को रोजगार मेला के तहत पांच लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। वो भी सिर्फ मेरिट के आधार पर! बीना कोई जान-पहचान और भाई-भतीजावाद किए बिना !

मंडाविया ने खरगे से स्वास्थ्य क्षेत्र में यूपीए की किसी उपलब्धि के बारे में देश की जनता को बताने के बार में कहते हुए ट्वीट किया, "मैं यह भी उम्मीद करूंगा की आप देश के नागरिकों को यूपीए के समय में हेल्थ सेक्टर में कोई सिद्धि रही हो तो उसकी जानकारी भी देश को देंगे! 
विज्ञापन


मंडाविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "यूपीए समय की नाकामी और जिस तरह से वर्तमान समय में देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है उन सबको देश अच्छी तरह से समझ रहा है। मोदी सरकार ने नये एम्स खोले है और भर्ती भी हम ही करेंगे, आप बस देखते रहना और सुझाव देते रहना।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें