फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Meet: पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे खरगे-राहुल; वेणुगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 09 Jun 2023 09:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की पुष्टि की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आयोजित बैठक में कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Congress- Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge and Nitish Kumar - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे। इसकी पुष्टि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कर दी है। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्ष के लिए एक होने का यह सही समय है। ऐसे में हमारे दोनों नेता 23 जून को पटना में रहेंगे। इससे पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी, जिसे राहुल के विदेश दौरे की वजह से ही टालना पड़ा था।

विज्ञापन


 



इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की पुष्टि की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आयोजित बैठक में कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। शरद पवार ने बताया था कि बुधवार को उन्हें बैठक के बारे में नीतीश का फोन आया था और उन्होंने बैठक के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।

ये दिग्गज भी होंगे शामिल
इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार यानी सात जून को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और वामपंथी नेता एक साथ बैठकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने पर सहमत हो गए हैं। बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवसेना (यूबीटी) के समूह अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन




इस वजह से टली थी 12 जून की बैठक
बताया जा रहा था कि जब नीतीश को पता चला कि राहुल और खरगे 12 जून को होने वाली बैठक में नहीं आ रहे हैं तो आननफानन में इस बैठक को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि विपक्षी दलों की बैठक में पार्टी अध्यक्षों का रहना जरूरी है और अगर कांग्रेस की ओर से ही इसकी अस्पष्टता रहेगी तो गलत संदेश जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें