फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Politics: 'देश पहले, दोस्ती बाद में', मोदी-ट्रंप के रिश्तों पर खरगे बोले- देश के दुश्मन बन गए पीएम

Sun, 07 Sep 2025 06:01 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के टैरिफ विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से देश को नुकसान हुआ है। खरगे ने देश पहले दोस्ती बाद में बोलते हुए कहा कि ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाने से भारतीय कारोबार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ बयान सामने आया है। खरगे ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं। कर्नाटक के कलबुर्गी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती भारत को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैक्स लगाकर हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश पहले आता है, दोस्ती बाद में।

भारत के पुरानी विदेश नीति का किया जिक्र

विज्ञापन

ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस नेता खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि भारत को अपनी पुरानी तटस्थ और गैर-संरेखित विदेश नीति पर कायम रहना चाहिए। इसके साथ ही जीएसटी दरों में संशोधन पर उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में उठाया गया कदम स्वागत योग्य है, लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को वर्षों तक परेशान किया।

ये भी पढ़ें:- Nirmala Sitharaman: 'DMK अलगाववाद की राजनीति करती है', निर्मला सीतारमण बोलीं- जानबूझकर उठाया गया भाषाई मुद्दा
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा विवाद पर भी बोले खरगे
इस दौरान खरगे ने पीएम मोदी की चीन सीमा विवाद में की गई पहले की बातों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब मोदी खुद चीन में प्रवेश कर चुके हैं। खरगे ने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर एकजुट है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे मोदी को मनमानी करने देंगे। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि ट्रंप से दोस्ती करके भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

आगामी बिहार चुनाव पर भी बोले खरगे

विज्ञापन

इसके अलावा अंत में खरगे ने आगामी बिहार चुनावों में कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलितों और पिछड़ों को छात्रवृत्ति न मिलने, किसानों को खाद की कमी और 'वोट चोरी' जैसे मुद्दे उठाने की बात पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में स्थानीय चुनावों में बैलेट पेपर उपयोग करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि हम इसे पहले भी मांगते रहे हैं, यह अच्छा कदम है।

ये भी पढ़ें:- VP Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले कल विपक्षी दल करेंगे मॉक वोटिंग, इसके बाद खरगे के डिनर में होंगे शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें