फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Tamil Nadu Govt: 'तमिलनाडु ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना', विजय के सीएम बनने पर खरगे और राहुल ने क्या कहा?

Sun, 10 May 2026 02:33 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, चेन्नई।

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के मूल्यों को आगे बढ़ाएगी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी इसे नई पीढ़ी और नई सोच का आगमन बताया और शुभकामनाएं दीं। नई सरकार को कई दलों के समर्थन से बहुमत मिला है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रविवार को बधाई दी। खरगे ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य की राजनीति और सामाजिक चेतना को लंबे समय से दिशा देने वाले सिद्धांत आगे भी विजय के नेतृत्व वाले शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 
विज्ञापन


विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस भव्य समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसके साथ ही राज्य में 60 साल बाद पहली बार डीएमके और एआईएडीएमके के अलावा किसी अन्य सरकार का गठन हुआ।
 
मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टीवीके के विजय के मुख्यमंत्री बनने पर वह उन्हें, तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन फिर से यह साबित करता है कि आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और तर्कसंगत सोच जैसी मूल्य-परंपराएं मजबूत हैं, जो लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति और समाज को दिशा देती आई हैं। यह विरासत पेरियार और कामराजर जैसे नेताओं ने बनाई है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु के लाखों लोग, खासकर युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है। उन्हें विश्वास है कि विजय के नेतृत्व में ये आदर्श आगे भी शासन का मार्गदर्शन करेंगे और पूरे देश को प्रेरणा देंगे। खरगे ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह जनता की सेवा ईमानदारी, समावेशिता और समर्पण के साथ करे।

राहुल गांधी ने भी विजय को बधाई दी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक 'नई पीढ़ी' और 'नई सोच' को चुना है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, तमिलनाडु ने फैसला किया है। एक नई पीढ़ी। एक नई आवाज। एक नई कल्पना।'

उन्होंने आगे कहा कि विजय को उनकी शुभकामनाएं हैं और उम्मीद जताई कि वह तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और वीसीके के नेता भी मौजूद थे। इन दलों ने टीवीके को समर्थन देकर विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने में मदद की थी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं एस कीर्तना?: बनीं तमिलनाडु की सबसे युवा मंत्री, विजय कैबिनेट में एकमात्र महिला

कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण
विजय की कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण है और उनके करीबी सहयोगियों को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है। विजय 51 साल के हैं और अभिनेता से नेता बने हैं। अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी राजघराने से नहीं आते और लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे।

समारोह में कौन-कौन मौजूद रहे?
इस समारोह में विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा, अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और कई अन्य गणमान्य लोग चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में मौजूद थे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने का आमंत्रण दिया, जब उनकी पार्टी ने विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों का समर्थन हासिल किया। इससे सरकार गठन को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलें खत्म हुईं।
विज्ञापन


किन दलों ने टीवीके को समर्थन दिया?
लंबी बातचीत के बाद विजय ने चार विधायकों का समर्थन हासिल किया, जिनमें वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सदस्य शामिल हैं। चुनाव के बाद कांग्रेस ने भी अपने पांच विधायकों का समर्थन देने की घोषणा की थी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें