फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन के सांसदों से मिले खरगे, टीएमसी नेता बोले-सीट बंटवारें को लेकर होनी चाहिए बैठक

Mon, 18 Dec 2023 11:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीएमसी नेता ने कहा कि मल्लिकारिजुन खरगे के आवास पर सुबह में होने वाली बैठक नियमित बैठक है। हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बैठ तीन बार पहले ही हो चुकी है। 
विज्ञापन
INDIA Alliance meeting - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पार्टियों के सांसदों के बीच बातचीत हुई। इंडिया गठबंधन नेताओं की बैठक पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने कहा, मल्लिकारिजुन खरगे के आवास पर सुबह में होने वाली बैठक नियमित बैठक है। हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बैठ तीन बार पहले ही हो चुकी है। इस बाक सीट बंटवारे को लेकर बैठक होनी चाहिए। सीट बंटबारे की प्रक्रिया पहले होनी चाहिए। बैठक परिणाम पर आधारित होता है।

19 दजिसंबर को होगी अगली बैठक
बता दें कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 19 दिसंबर को होने वाली है। इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। हालांकि, अभी तक बैठक का एजेंडा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन सीटों का बंटवारा मुख्य मुद्दा हो सकता है। इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक होगी। इससे पहले पटना, बंगलुरू और मुंबई में ये बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इससे पहले छह दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर गठबंधन की बैठक बुलाई थी, लेकिन अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने अन्यत्र व्यस्तता बताते हुए आने से इंकार कर दिया था।  सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को होने वाली बैठक में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और एमके स्टालिन समेत सभी प्रमुख नेताओं के आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें