फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया दोबारा नहीं आने की धमकी देकर अपहर्ताओं ने दोनों भाइयों को किया आजाद

Sun, 12 Aug 2018 06:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआलालंपुर में पिछले सप्ताह यहां के दो कारोबारी भाइयों का अपहरण हो गया था लेकिन चार दिन बाद उन्हें अपहरणकर्ताओं ने दोबारा मलेशिया नहीं आने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।

विज्ञापन


दोनों भाइयों ने बताया कि अपहरणकर्ता तमिल भाषा में बात कर रहे थे। रोहन वैद्य (36) और उसके भाई कौस्तुभ वैद्य (31) ने मीडिया को बताया कि उनके अपहरण की वजह काराबोरी प्रतिद्वंद्विता हो सकती है। ये दोनों भाई एक अगस्त को मलेशिया गए थे क्योंकि मछली का निर्यात करने वाली इनकी कंपनी रॉक फ्रोजेन फूड को मलेशिया की मिस ली फ्रोजेन फूड से ऑर्डर मिले थे। इन दोनों को दो अगस्त को दो कारोबारी बैठक करनी थी।

कुआलालंपुर के एक होटल में बैठक करने के बाद दूसरी बैठक करने के लिए कंपनी ने उनके लिए कार भेजी। दोनों भाई कार में बैठ गए लेकिन कार मुख्य सड़क को छोड़कर जंगल की तरफ गई। ये दोनों भाई चार दिन तक अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रहे बाद में उन्होंने इन दोनों को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें