फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Airlines: कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान एमएच199 हैदराबाद वापस लौटी, टेकऑफ के दौरान इंजन में आई थी समस्या

Thu, 20 Jun 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

विमान स्थानीय समयानुसार सुबह के 3:21 मिनट पर राजव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। इसमें मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि 20 जून 2024 को हैदराबाद से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान एमएच199 हैदराबाद वापस लौट आई है। एरलाइंस के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान एक इंजन में समस्या के कारण विमान को हैदराबाद लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


विमान स्थानीय समयानुसार सुबह के 3:21 मिनट पर राजव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। इसमें मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। प्रभावित यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए अन्य उड़ानों में पुनःअवंटित किया जाएगा। निरिक्षण के लिए विमान फिलहाल ग्राउंड पर है। प्रवक्ता ने कहा कि मलयेशिया एयरलाइंस के लिए सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें