फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी गर्ल कैडेटों को अश्लील क्लिप भेजने वाले मेजर जनरल का होगा कोर्ट मार्शल

Thu, 31 Oct 2019 10:14 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अश्लील क्लिप भेजने के आरोप में होगा कोर्ट मार्शल
विज्ञापन
सेना के एक मेजर जनरल को एनसीसी गर्ल कैडेटों को अश्लील क्लिप भेजने के आरोप में कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा। उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों ने बताया कि उक्त अधिकारी को देश के पश्चिमी हिस्से में तैनाती दी गई थी जहां उनकी जिम्मेदारी नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की गर्ल कैडेटों की देखभाल भी शामिल थी। अपनी तैनाती के दौरान वह गर्ल कैडेटों को अश्लील वीडियो क्लिप भेजते थे। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मेजर जनरल की ओर से अश्लील वीडियो क्लिप हासिल करने वाली कई गर्ल कैडेट ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इसके बाद इस मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी बहुत ही जल्द अपने पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं लेकिन सेना कानून की धारा 123 के तहत सेवानिवृत्त के बावजूद उन पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जा सकती है। 

जनरल बिपिन रावत के सेना प्रमुख बनने के बाद पिछले कुछ सालों में अनैतिकता और भ्रष्टाचार के मामलों पर बहुत ही सख्त कार्रवाई की गई है। हाल ही में एक महिला अधिकारी के यौन शोषण के आरोप में मेजर जनरल स्तर के एक अधिकारी का कोर्ट मार्शल किया गया था। एक अन्य अधिकारी को एक साथी अधिकारी की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने के लिए कार्रवाई का सामना करना पड़ा। करीब 10 अधिकारियों का अनैतिक कार्य और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए पिछले दो से तीन वर्षों में कोर्ट मार्शल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें