फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा संगठन में हो सकता बड़ा बदलाव

Mon, 27 Jun 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों से दायित्व वापस लेने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा के मौजूदा संगठन महामंत्री सुनील बंसल की भी छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि उनसे संघ और भाजपा दोनों के आला पदाधिकारी खुश नहीं हैं। बंसल को आम कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। संघ की महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में हो रही बैठक में इस मसले पर भी चर्चा हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से बंसल की शिकायत की है और यहां तक कहा है कि बंसल के रहते यूपी फतह का भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा। काशी क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग बंसल से नाराज है।
विज्ञापन


वह चाहे लखनऊ में रहें या जिलों में, आम कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर रहते हैं। उनके पास चाटुकारों की ही फौज रहती है। आम कार्यकर्ता यदि कोई शिकायत भी करे तो वे अनसुना कर देते हैं। पार्टी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि बंसल की इस कार्यशैली से प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर भी नाराज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें