फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: 12 विदेशी एयरलाइनों की उड़ानें होंगी शिफ्ट, क्या यात्रियों पर भी पड़ेगा असर?

Fri, 06 Nov 2026 02:17 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई एयरपोर्ट ने मार्च 2027 के समर शेड्यूल के लिए 50 में से 38 विदेशी एयरलाइनों को स्लॉट देने का फैसला किया है। बाकी 12 एयरलाइनों को नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ानें संचालित करनी पड़ सकती हैं। यह बदलाव मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के नवीनीकरण के चलते किया जा रहा है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट पर मार्च 2027 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी एमआईएएल ने नए समर शेड्यूल के लिए 50 में से 38 विदेशी एयरलाइनों को ही स्लॉट देने का फैसला किया है। बाकी 12 एयरलाइनों को मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें संचालित करने की अनुमति नहीं मिलेगी। इन एयरलाइनों को अपनी उड़ानें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से चलानी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


38 एयरलाइनों को ही मिलेगी जगह
सूत्रों के मुताबिक, एमआईएएल ने गुरुवार को मार्च 2027 से शुरू होने वाले समर शेड्यूल के लिए स्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इस फैसले के तहत 38 विदेशी एयरलाइनों को मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें चलाने की अनुमति दी गई है। वहीं, बाकी 12 एयरलाइनों को स्लॉट नहीं दिए गए हैं। ये एयरलाइंस 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए रोजाना करीब 16 उड़ानें संचालित करती हैं।

टर्मिनल के नवीनीकरण से बदलेगी व्यवस्था
दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का अगले साल की शुरुआत से नवीनीकरण किया जाना है। इसी वजह से एयरपोर्ट ऑपरेटर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करना चाहता है। हालांकि, विदेशी एयरलाइंस इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर ले जाने से उनके संचालन और यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


एयरलाइंस ने फैसले पर उठाए सवाल
इस मामले में एयरपोर्ट ऑपरेटर्स कमिटी ने भी एमआईएएल के फैसले पर आपत्ति जताई है। कमिटी से जुड़े सूत्रों का आरोप है कि स्लॉट आवंटन का फैसला बिना जरूरी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किए एकतरफा तरीके से लिया गया है। उनका कहना है कि एमआईएएल ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया है।

पहले अक्टूबर से लागू होनी थी योजना
 एमआईएएल ने शुरुआत में उड़ानों को शिफ्ट करने की योजना 25 अक्टूबर से लागू करने की तैयारी की थी। लेकिन विदेशी एयरलाइंस की आपत्तियों के बाद इसे टालकर मार्च 2027 कर दिया गया। एयरपोर्ट ऑपरेटर का दावा है कि इस बदलाव से मुंबई एयरपोर्ट की मौजूदा यातायात क्षमता का करीब 91 फीसदी हिस्सा प्रभावित नहीं होगा। हालांकि, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: ओपन जेल में सजा काट रहा हत्यारा पहुंच गया थाईलैंड, जेल वार्डर ने कराई विदेश यात्रा; कैसे खुला मामला?
विज्ञापन


घरेलू एयरलाइंस भी करेंगी उड़ानों को शिफ्ट
दूसरी ओर, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और आकासा एयर ने AAHL के साथ मिलकर अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने का एलान किया है। ऐसे में आने वाले समय में मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच उड़ानों का बंटवारा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें