आनंद महिंद्रा ने मेटावर्स पर जुड़ने की अपील की।
- फोटो : @MahindraRise
उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। अब उन्होंने मेटावर्स की दुनिया में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेटावर्स में हमारे साथ जुडिए। हमारा मानना है कि ये सिर्फ एक अवश्यंभावी दुनिया नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां हम अपनी दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए कई समाधान खोज सकते हैं।
इतना ही नहीं ट्विटर पर शेयर किए गए अपने वीडियो में वो बता रहे हैं कि उनकी कंपनी टेक महिंद्रा ने मेटावर्स में एक सादगी शुरू की है। मेटावर्स एक ऐसी जगह होगी, जहां कोई भी अपने डिजिटल अवतार में शामिल हो सकता है।
क्या है मेटावर्स
- यह एक थ्री डी वर्चुअल रियलिटी है। यह ऑग्युमेंटड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी पर आधारित है।
- इस तकनीक की मदद से कोई व्यक्ति पूरी तरह वर्चुअल दुनिया में प्रवेश कर सकता है और उसे वर्चुअल दुनिया ही सच लगने लगती है।
- मेटावर्स की मदद से वर्चुअल दुनिया में वह सबकुछ अनुभव कर सकते हैं, जिसे आप सच में करना चाहते हैं।
- इसकी मदद से वर्चुअल दुनिया में आप अपने दोस्त के साथ चाय-कॉफी पी सकते हैं, जो आपसे हजारों किलोमीटर दूर हैं।
- इसे सोशल मीडिया का भविष्य कहा जाता है। पिछले दिनों फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा रखा है।
क्रेडिट सुइस ने एक रिपोर्ट में बताया था कि मेटावर्स में स्मार्टफोन, टेलीविजन या वीडियो गेम कंसोल जैसे उपकरणों के इस्तेमाल में लगने वाला समय और बैंडविड्थ (डाटा स्थानांतरण की अधिकतम दर) की खपत बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।