महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में महायुति की बड़ी जीत के अगले ही दिन राज्य सरकार ने तेज रफ्तार में कई फैसले लिए। सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब फोकस विकास और सुशासन पर रहेगा। मुंबई में हुई कैबिनेट बैठक में बुनियादी ढांचे, शहरी परिवहन, कृषि, सिंचाई और आवास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री फडणवीस ने की।
जीत के अगले दिन ही फैसले लेने के क्या मायने?
निकाय चुनावों में जीत के तुरंत बाद लिए गए इन फैसलों को महायुति सरकार की मजबूत राजनीतिक स्थिति और प्रशासनिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। बुनियादी ढांचे, शहरी परिवहन, कृषि और आवास पर एक साथ फैसले यह संकेत देते हैं कि सरकार विकास एजेंडे को तेज करना चाहती है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं का असर सीधे आम जनता और शहरी-ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है।
अन्य वीडियो-