फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi Death Anniversary: कांग्रेस ने कहा, देश गांधीवादी विचारधारा पर चलेगा, हिंदूवादी पर नहीं

Sun, 30 Jan 2022 04:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी शिक्षाओं को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की प्रतिमा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के बहाने विपक्ष ने एक बार फिर ‘हिंदुत्व’ का मुद्दा उछाला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बापू को 74वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, एक हिंदुत्ववादी ने ही गांधी जी को गोली मारी थी। इस पर पलटवार करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर कोई असली ‘हिंदुत्ववादी’ होता, तो वह गांधी को नहीं जिन्ना को गोली मारता।

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं। राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, पाकिस्तान की मांग जिन्ना ने की थी, अगर कोई असली ‘हिंदुत्ववादी’ होता, तो वह गांधी को नहीं जिन्ना को गोली मारता।

उन्होंने कहा, गोली मारने वाला अगर सच्चा हिंदू समर्थक होता तो जिन्ना को ही गोली मार देता। असल में मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग की थी। अगर आपमें साहस होता तो जिन्ना को देश को बांटने के आरोप में गोली मार दी जाती तो यह सच्ची देशभक्ति कहलाती। गांधीजी एक फकीर थे। एक निहत्थे आदमी को गोली मारना कोई बहादुरी की बात नहीं थी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा राह दिखाने वाली रोशनी की तरह है। हमारा देश राष्ट्रपिता गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेगा न कि हिंदुत्व की राह पर। नाना पटोले ने आगे कहा कि गांधीवादी विचार हमारे देश की जड़ों में समाए हुए हैं और उन्हें कोई भी कभी भी समाप्त नहीं कर सकता है। 

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक ट्वीट में लोगों से अनुरोध किया कि वह प्रेम और भाईचारे के साथ देश को एकजुट करने में योगदान दें। उन्होंने लिखा, आइए हम शपथ लें कि भारतीय जमीन पर नाथूराम गोडसे के वंशजों और उनके विनाशक विचारों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, प्रदेश के राज्यपाल आरएन रवि ने महात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका की सराहना की।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को कहा कि गांधीजी की मृत्यु की वजह बनने वाली सांप्रदायिक विचारधारा हमारे देश के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है। इस विचारधारा पर चलने वाले लोग आज भी लोगों की धर्म के नाम पर हत्या कर रहे हैं। विजयन ने कहा कि महात्मा गांधी की स्मृतियां आज बहुत अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ें और एकता को बढ़ावा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें