फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पत्नी से हुई कहासुनी तो गुस्साए पति ने नदी में दिया धक्का, डूबने से हुई मौत

Tue, 03 Sep 2019 12:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को झगड़े के बाद 45 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को नदी में धक्का दे दिया। जिस कारण उसकी पत्नी नदी में डूब कर मर गई। घटना के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक बालाजी फंदरे ने कहा कि खदावली गांव के निवासी दशरथ वाघे का सोमवार रात अपनी पत्नी सुरेखा वाघे (42) के साथ झगड़ा हुआ था। रात 11.30 बजे के आसपास, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को भटसा नदी में धकेल दिया जिसके बाद वह डूब गई।

उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने इसे देखा और मौके पर पहुंची पुलिस को सतर्क किया और शव को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें