फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को समझाना पड़ा भारी, समझाने गई महिला सहकर्मी पर किया चाकूओं से हमला

Thu, 19 Sep 2019 11:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्विच बनाने वाली इकाई में काम करने वाले एक कर्मचारी ने नशे में एक महिला सहकर्मी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी विकास यादव फैक्ट्री में शराब पीकर आया और ठेकेदार को बुला कर कहने लगा कि वह अपना जीवन खत्म करने जा रहा है। यह फैक्ट्री वसाई क्षेत्र में स्थित है।

काटकर के अनुसार, ठेकेदार ने महिला कर्मी 24 वर्षीय आरती झा को बुलाया और यह जानने के लिए यादव के पास भेजा कि वह ऐसा क्यों बोल रहा है। आरती ने ठेकेदार को बताया कि यादव नशे में है। यह सुनकर यादव नाराज हो गया और महिला को चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


यादव ने इसके बाद कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश की और अपनी गर्दन पर चाकू से वार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों को ही फैक्ट्री कर्मचारी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ भादंस की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें