फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 18 Sep 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस ने तीन तलाक के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी को तीन बार तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
खतौली थाना क्षेत्र के गांव भंगेला निवासी हफीजुद्दीन की पुत्री फुरकाना का निकाह 10 वर्ष पूर्व गांव तिसंग निवासी शहजाद पुत्र सईद के साथ हुआ था। शहजाद मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शाहजहां कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। मेरठ में शहजाद कुल्फी बेचता है। फुरकाना के कोई संतान नहीं है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म, जेठ ने छेड़छाड़, मुंबई में बैठे पति से की शिकायत तो दिया तीन तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शहजाद आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। पति से तंग होकर फुरकाना अपने मायके गांव भंगेला में पिछले एक साल से रह रही है। गत दिवस शहजाद गांव भंगेला में पहुंचा। आरोप है कि शहजाद ने अपनी पत्नी फुरकाना को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया और फरार हो गया था। पीड़िता ने आरोपी पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें