फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Polls: चुनाव से पहले डिप्टी सीएम फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई, अब फोर्स वन के पूर्व जवान रहेंगे तैनात

Fri, 01 Nov 2024 11:44 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। राज्य में नेताओं की जनसभाओं का दौर जारी है। इस बीच, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब उनकी सुरक्षा में फोर्स वन के पूर्व जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में अब पूर्व फोर्स वन के जवान भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने शुक्रवार जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस को वर्तमान में 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर प्राप्त है, जिसकी देखभाल महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) द्वारा की जाती है।

विशिष्ट कमांडो इकाई में काम कर चुके हैं सुरक्षा कर्मी
अधिकारी ने कहा कि किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है। डिप्टी सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो कर्मी पहले फोर्स वन (राज्य पुलिस की एक विशिष्ट कमांडो इकाई) में काम कर चुके थे और अब एसपीयू से जुड़े हुए हैं, उन्हें डिप्टी सीएम के सुरक्षा कवच में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ भाजपा नेता को कोई विशेष खतरा नहीं है और सुरक्षा विस्तार में बढ़ोतरी समीक्षा के आधार पर सिर्फ एक एहतियाती कदम है।

महायुति और एमवीए मुख्य प्रतिद्वंदी की भूमिका में
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस चुनाव में महायुति (भाजपा के नेतृत्व में) और महा विकास अघाड़ी (शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन) मुख्य प्रतिद्वंदी की भूमिका में हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें