फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: फडणवीस बोले- माहिम सीट पर अमित ठाकरे के पीछे ही जोर लगाना चाहती है भाजपा

Wed, 30 Oct 2024 04:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भाजपा माहिम सीट पर अमित ठाकरे के पीछे अपना जोर लगाना चाहती है। इस सीट पर सत्तारूढ़ शिवसेना भी चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भाजपा माहिम सीट पर अमित ठाकरे के पीछे अपना जोर लगाना चाहती है। इस सीट पर सत्तारूढ़ शिवसेना भी चुनाव लड़ रही है। अमित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे हैं। फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस स्थिति का समाधान ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन

'नाम वापस लेने के लिए नेताओं को मनाने की कोशिश करेगी भाजपा'
उन्होंने बताया कि भाजपा अपने विद्रोही नेताओं को नाम वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करेगी। लेकिन कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सर्वांकर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने महेश सावंत को इसी सीट पर उम्मीदवार बनाया है। 

लोकसभा चुनाव में मनसे ने किया था महायुति का समर्थन
राज ठाकरे की मनसे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा नहीं है। महायुति में भाजपा, शिवेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। हालांकि, मनसे ने इस साल लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था। 
विज्ञापन

 
'अमित ठाकरे का समर्थन करेगी भाजपा और शिवसेना'
फडणवीस ने बताया कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच अमित ठाकरे का समर्थन करने पर सहमति बनी है। लेकिन शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी चुनाव में नहीं उतरेगी, तो उनके मतदाता उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में चले जाएंगे। भाजपा अमित ठाकरे का समर्थन करने के लिए तैयार है और अभी भी अपने रुख पर कायम है। 

माहिम सीट को लेकर चर्चा करेंगे, समाधान ढूंढेंगे': देवेंद्र फडणवीस
जब उनसे इस स्थिति के समाधान के बारे में सवाल किया गया तो फडणवीस ने कहा, जब हम (महायुति के नेता) मिलेंगे, तो इस पर चर्चा करेंगे और समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे। राज्य में अगले महीने 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। इसके तीन दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो- 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें