फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election: भाजपा ने जारी की दो और उम्मीदवारों की सूची, नरेंद्र मेहता को मीरा भाईंदर से टिकट

Tue, 29 Oct 2024 01:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सोमवार को भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आईं सई डहाके और मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय समेत कई उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने उमरेड से सुधीर लक्ष्मणराव पारवे और मीरा भाईंदर से नरेंद्र लालचंदजी मेहता को मौका दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में अगले महीने एक चरण में चुनाव होने वाला है। इससे पहले सोमवार को भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आईं सई डहाके और मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय समेत कई उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पार्टी ने अब तक 148 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों को चार सीट आवंटित करने का फैसला किया है। इसके अनुसार, अमरावती जिले की बडनेरा सीट युवा स्वाभिमान पार्टी को, परभणी जिले की गंगाखेड़ सीट राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) को, मुंबई की कलिना सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को और कोल्हापुर की शाहूवाड़ी सीट जन सुराज्य शक्ति पार्टी को दी गई है।
विज्ञापन










अबतक 146 प्रत्याशियों के नामों का एलान
भाजपा ने आर्वी विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सालों तक निजी सहायक रहे सुमित वानखेड़े को टिकट दिया है। इससे पहले 2019 के चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस के पूर्व निजी सहायक अभिमन्यु पवार को औसा सीट से टिकट दिया था। उन्होंने जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार, तीसरी सूची में  25 उम्मीदवा और अब दो और उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 148 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें