फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खारिज किए शरद पवार के आरोप, कहा- एनसीपी प्रमुख को भ्रम हो गया है

Sat, 02 Nov 2024 04:41 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: शरद पवार ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख को भ्रम हो गया है। जब विपक्षी दल सत्ता में थे तब उम्मीदवारों की मदद के लिए पुलिस वाहन का प्रयोग करते थे। 

विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वह इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहते हैं, लेकिन वे इससे बच रहे हैं। वह इसलिए खुलकर नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि ऐसा करना से उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी जिन्होंने यह जानकारी साझा की।

इसे लेकर पुणे में डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि एनसीपी प्रमुख को भ्रम हो रहा है, क्योंकि ऐसी चीजें तब होती थीं जब विपक्षी दल सत्ता में थे। उन्होंने कहा कि दौंड और पुरंदर सीटों पर एनसीपी के बागी उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। उन्होंने वरिष्ठ नेता गोपाल शेट्टी से पार्टी के बारे में सोचने के लिए कहा है। हाल ही में मुंबई उत्तर से दो बार लोकसभा सांसद रहे शेट्टी ने कहा था कि वह बोरीवली से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, क्योंकि उनको भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद शेट्टी ने फडणवीस से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और मैंने उनसे पार्टी के बारे में सोचने का आग्रह किया है। उन्होंने पार्टी अनुशासन का पालन किया है। मुझे यकीन है कि वह अब भी ऐसा ही करेंगे। उनका गुस्सा समझ में आता है। भाजपा ने संजय उपाध्याय को बोरीवली से अपना उम्मीदवार बनाया है। शेट्टी ने निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें