सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021)
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र का एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सीडीएस जनरल रावत के पैतृक गांव को गोद लेगा। सीडीएस रावत की पत्नी और अन्य वरिष्ठ सहयोगियों सहित इस महीने की शुरुआत में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। लातूर स्थित डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान (एचबीपीपी) को पौड़ी गढ़वाल प्रशासन ने सैना गांव में विकास गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति दे दी है। एचबीपीपी के संस्थापक निवृत्ति यादव ने कहा कि वह अगले सप्ताह सैना गांव जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे।