महाराष्ट्र के जालना जिले के जाफराबाद तालुका के एक गांव में आत्महत्या करने से पहले 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया। डेडेगवन गांव की निवासी, रुक्मिणी सुधाकर बंकर ने बुधवार रात अपनी सात वर्षीय बेटी परनीती और एक वर्षीय बेटे शंभू के साथ घर से बाहर निकली। तेम्बुर्नी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ढूंढने निकले पीड़ित के परिवार वालों को तीनों गुरुवार की तड़के एक खेत के एक कुएं के अंदर डूबे मिले।अधिकारियों को सूचित करने के बाद कर शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कूदने से पहले महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक दिया होगा। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद हो सकता है।