फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेल ने पहली बार डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन कर नया विश्व मानदंड बनाया

Thu, 11 Jun 2020 08:36 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन - फोटो : All India Radio
विज्ञापन

कोरोना की वजह से देशभर में कई चरणों में लगे लॉकडाउन की वजह से लगभग हर क्षेत्र बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ और कई जगह काम भी ठप पड़ गए हैं। लेकिन इन सबके बीच भारतीय रेल ने कई तरह के कामों को सफलतापूर्वक पूरा किया और कई तरह के निर्माण कार्य भी किए।

विज्ञापन


अब भारतीय रेल ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है। पश्चिम रेलवे के विद्युतीकृत क्षेत्र में ओवर हेड इक्विपमेंट क्षेत्र में पहली बार डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन को सफलतापूर्वक चलाकर भारत ने एक नया विश्व मानदंड बनाया है। इस ट्रेन का गुजरात के पालनपुर से बोटाद स्टेशन के बीच सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

भारतीय रेल ने पहली बार उच्च वृद्धि ओवर हेड इक्विपमेंट (OHE) को चालू करके एक नया विश्व मानदंड बनाया है, इसमें तार की ऊंचाई 7.57 मीटर होती है।

रेलवे के मुताबिक, 'यह जबरदस्त उपलब्धि पूरी दुनिया में अपनी तरह की पहली पहल है और यह भारतीय रेलवे के लिए एक नवीनतम हरित पहल के रूप में ग्रीन इंडिया के महत्वाकांक्षी मिशन को भी बढ़ावा देगी। इस उल्लेखनीय विकास के साथ, भारतीय रेलवे गर्व से ओएचई क्षेत्र में उच्च पहुंच के साथ डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाने वाला पहला रेलवे बन गया है, जिसके संचालन को 10 जून, 2020 को गुजरात के पालनपुर और बोटाद स्टेशनों से सफलतापूर्वक शुरू किया गया था।'
विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि जब पूरा देश लॉकडाउन की वजह से ठप था, तब उस वक्त भारतीय रेलवे ने अपनी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही जारी रखी थी और इस दौरान देशभर में जरुरी सामानों की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखे हुए थी। अब जब भारतीय रेल ने डबल-डेकर मालवाहक ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन कर लिया है तो उम्मीद की जा रही है कि रेलवे को इससे काफी लाभ होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें