फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धा में महिला टीचर को जिंदा जलाने का मामला, सरकारी वकील उज्जवल निकम करेंगे पीड़िता की पैरवी

Wed, 05 Feb 2020 02:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा
विज्ञापन
उज्ज्वल निकम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वर्धा के हिंगनघाट इलाके में सोमवार को एक युवक ने महिला शिक्षक को आग लगा दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पीड़िता की ओर से इस केस की पैरवी के लिए विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम को नियुक्त किया है।
विज्ञापन




बता दें कि वर्धा में सोमवार को एकतरफा प्यार में एक शादीशुदा व्यक्ति ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया था। पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई है और वह 30 प्रतिशत जल चुकी है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार 24 साल की पीड़िता को 27 साल के शादीशुदा आरोपी विक्की नगराले ने शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया। पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी।

विज्ञापन


आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे। सोमवार को जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से भी नाराज था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें