फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : अवनि बाघिन के बाद एक और बाघ ने ली महिला खेतिहर श्रमिक की जान

Sat, 10 Nov 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक वन क्षेत्र में जंगली जानवर ने खेत में काम करने वाली एक श्रमिक महिला को अपना शिकार बना लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हमला करने वाला जानवर बाघ या तेंदुआ हो सकता है। पतरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर से 160 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रपुर में पेंढरी गांव की निवासी सखुभाई कस्तूरे (55) शुक्रवार को जंगल में एक खेत में काम करने के लिए गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी तब ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की और शनिवार तड़के सावली तहसील में वन क्षेत्र में उसका शव मिला। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर जख्म और जानवर के हमले के निशान थे। 

साथ ही उसके शव के नजदीक कुछ खून के धब्बे मिले। शव के पास बाघ या तेंदुए के पंजे के निशान भी देखे गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और वन अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें