फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBS Case: महाराष्ट्र में महिला की संदिग्ध तौर पर जीबीएस से मौत; 16 नए मामले दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 10:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

GBS Case: 
विज्ञापन
गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) - फोटो : stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बुधवार को एक महिला की मौत 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (जीबीएस) से होने का संदेह है, जबकि राज्य में इस दुर्लभ तंत्रिका विकार के 16 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को सोलापुर के 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध रूप से जीबीएस से मृत्यु हो गई। अब तक राज्य में जीबीएस से अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, पुणे की 56 वर्षीय महिला की सरकारी ससून जनरल अस्पताल में जीबीएस के कारण मौत हो गई। वह अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, अभी तक जीबीएस के 127 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक और मरीज की बीमारी से मौत होने का संदेह है। उनमें से नौ पुणे जिले के बाहर के हैं। 

बुधवार को जीबीएस के सोलह नए मामले सामने आए। इसमें कहा गया है कि 72 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हुई है और 20 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। अब तक मल के 121 नमूने शहर स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजे गए हैं, और उन सभी का 'एंटेरिक वायरस पैनल' के लिए परीक्षण किया गया। 1 नमूनों में 'नोरोवायरस' की पुष्टि हुई जबकि मल के पांच नमूनों में 'कैम्पिलोबैक्टर' की पुष्टि हुई । कुल रक्त के 200 नमूने एनआईवी भेजे गए हैं। किसी भी नमूने में जीका, डेंगू, चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें