फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में पांच साल की बच्ची के साथ किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 07:55 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को आदिवासी छात्रावासों में प्रवेश के लिए 30 साल की आयु सीमा हटा दी है। यह निर्णय पुणे में छात्रों के 13 दिन के आंदोलन के बाद लिया गया। राज्य आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मंजूरी से 14 अगस्त, 2026 के सरकारी प्रस्ताव को रद्द करने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश की आयु सीमा समाप्त हो गई। उइके ने अपने आवास 'लोहगढ़' में हुई एक बैठक के बाद यह एलान किया, जिसमें मंत्री नरहरि झिरवाल और कई आदिवासी सांसद व विधायक मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हित में और निर्वाचित प्रतिनिधियों के सुझावों पर आधारित है। इस बीच, उइके की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से विपक्षी दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन पर राजनीतिक हमलों का सहारा लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने छात्रों की सभी मांगों को स्वीकार करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


मुंबई के मशहूर अयूब होटल का लाइसेंस निलंबित
एफडीए ने खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों के उल्लंघन पर मुंबई के फोर्ट इलाके में मशहूर अयूब समेत चार होटल और खाने की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। महाराष्ट्र में 37 होटल, रेस्तरां और खाने की दुकानों की जांच की गई। इनमें 31 को सुधार का नोटिस दिया गया। एफडीए ने जांच के दौरान 2.24 करोड़ रुपये से ज्यादा के खाद्य उत्पाद भी जब्त किए। इनमें नागपुर से जब्त 55,996 किलो भुनी सुपारी की कीमत करीब 2.24 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया।  उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को सोनखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र में हुई और 30 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को पड़ोसी जिले परभनी से गिरफ्तार किया गया। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लड़की लगभग आधे घंटे बाद रोते हुए घर लौटी, जिसके बाद इस अपराध का पता चला। उन्होंने बताया कि नांदेड़ पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कीं, जो मंगलवार को परभनी की पालम तहसील में एक श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपा हुआ मिला।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें