किसानों की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। इस साल जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने आत्महत्या की, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। मराठवाड़ा संभाग के आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्याओं से जुड़ी जानकारी दी गई। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले हैं, जिसमें बीड भी शामिल हैं, जहां पिछले साल 2024 में जनवरी से मार्च के बीच 44 किसानों ने जान दी थी। जबकि, 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 71 किसानों ने अपनी जान दी। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान मराठवाड़ा में 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। जबकि, इस साल किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा बढ़कर 269 पहुंच गया। इस साल जनवरी से मार्च के बीच बीड में 71, छत्रपति संभाजीनगर में 50, नांदेड़ में 37, परभणी में 33, धाराशिव में 31, लातूर में 18, हिंगोली में 16 और जालना में 13 किसानों ने आत्महत्या की।
जमीन से 100 फीट नीचे बन रहा मुंबई में बुलेट ट्रेन स्टेशन: रेल मंत्री वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन की प्रगति का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए रेल मंत्री ने लिखा कि मुंबई का बुलेट ट्रेन स्टेशन जमीन से 100 फीट नीचे आकार ले रहा है। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अब तक महाराष्ट्र से जुड़ी 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। महाराष्ट्र के लिए 23 हजार करोड़ से अधिक का आवंटन किया जा चुका है। रेल मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने महाराष्ट्र के लिए केवल 1 हजार करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक दिया था, जिसे अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 20 गुना बढ़ा दिया है।