ठाणे में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन पर केस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 19 वर्षीय युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बुधवार सुबह डोंबिवली स्थित युवती के घर पहुंचे थे। एक आरोपी ने युवती को कथित तौर पर पीछे से पकड़ लिया। जबकि, दूसरे ने उसे गलत तरीके से छुआ और गाली-गलौज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
ठाणे में बुजुर्ग व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठगे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने 75 वर्षीय बुजुर्ग से 30,000 रुपये ठग लिए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार सुबह डोंबिवली शहर में हुई। पीड़ित ने बैंक से 30,000 रुपये निकाले और घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, व्यक्ति ने बुजुर्ग से कहा कि उसकी शर्ट पर कुछ गंदगी लगी है और उसे साफ करने की सलाह दी। जैसे ही बुजुर्ग ने अपनी शर्ट उतारी और अपना बैग एक तरफ रखा, आरोपी उसे छीनकर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।