फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बीड में बस ने तीन लोगों को कुचला; ठाणे में ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 19 Jan 2025 03:37 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीड में रविवार तड़के एक राज्य परिवहन बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना सुबह के छह बजे घटी, जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोड़का राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन युवकों को कुचल दिया। हालांकि, दो अन्य युवक जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। मृतकों की पहचान सुबोध मोरे, विराट घोडके, और ओम घोडके के तौर पर की गई है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक को पकड़ लिया गया है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की।

विज्ञापन


ठाणे में ईंट भट्ठा मालिक के मामला दर्ज
ठाणे में एक ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, उसपर एक उसके लिए काम करने वाले एक जोड़े की पिटाई का आरोप है। दंपति द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) और 127(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दंपती जून 2024 से आरोपी के साथ काम कर रहे थे। आरोपी की पहचान दिनेश माघे के तौर पर की गई है। 

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को पीड़ितों ने आरोपी से अपनी बेटी से मिलने की इजाजत मांगी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पीड़ित दंपती वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन थोड़ी देर में उन्हें पकड़ लिया गया और भट्ठे में वापस लाया गया। यहां आरोपी ने दंपती की पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन

 

साकीनाका में 18 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड से हमला
शनिवार को मुंबई के साकीनाका इलाके में कुछ युवकों ने 18 साल के सूफियान नाम के लड़के पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूफियान को मामूली चोटें आई हैं। उसके परिवार ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।




 

मुंबई के एसजीएनपी में 14 साल में पहली बार शेरनी ने दिया बच्चे को जन्म
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में बृहस्पतिवार रात 14 साल में पहली बार शेरनी मानसी ने शावक काे जन्म दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एसएनजीपी ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर विनिमय कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में पिछले साल दो बाघों के बदले में शेर मानस और शेरनी मानस की एक जोड़ी हासिल की थी।

एक क्वारंटाइन अवधि के बाद पशु चिकित्सकों और देखभाल करने वालों की निगरानी में शेर व शेरनी को एक बड़े बाड़े में एकीकृत किया गया था। वर्तमान में डॉक्टरों की निगरानी में देखभाल टीम हर समय मां और शावक की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, शेरनी का स्वास्थ्य अच्छा है और शावक को अच्छी तरह से पाल रही है। नए जन्म के साथ एसजीएनपी में अब तीन शेर हो गए हैं।

मुंबई के एसजीएनपी में 14 साल में पहली बार शेरनी ने दिया बच्चे को जन्म
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में बृहस्पतिवार रात 14 साल में पहली बार शेरनी मानसी ने शावक काे जन्म दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एसएनजीपी ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर विनिमय कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में पिछले साल दो बाघों के बदले में शेर मानस और शेरनी मानस की एक जोड़ी हासिल की थी।

एक क्वारंटाइन अवधि के बाद पशु चिकित्सकों और देखभाल करने वालों की निगरानी में शेर व शेरनी को एक बड़े बाड़े में एकीकृत किया गया था। वर्तमान में डॉक्टरों की निगरानी में देखभाल टीम हर समय मां और शावक की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, शेरनी का स्वास्थ्य अच्छा है और शावक को अच्छी तरह से पाल रही है। नए जन्म के साथ एसजीएनपी में अब तीन शेर हो गए हैं।

राकांपा के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे धनंजय मुंडे
सरपंच हत्या मामले में आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। इससे पहले शनिवार को मुंडे पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शनिवार को जारी की गई संरक्षक मंत्रियों की सूची में मुंडे का नाम नहीं है। विपक्ष और स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा राज्य मंत्रिमंडल से मुंडे को हटाने की मांग के बावजूद एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विवाद को लेकर मुंडे से इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सबूत मिलने पर ही वह कार्रवाई करेंगे।

प्लास्टर का टुकड़ा गिरने से महिला घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक चॉल में 66 वर्षीय एक महिला के सिर पर घर की छत से प्लास्टर का एक टुकड़ा गिर गया। इससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि कलवा (पूर्व) के विटावा इलाके में 20 साल पुरानी एक चॉल में घटी। नागरिक आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को नागरिक अस्पताल द्वारा सतर्क किया गया था, जहां महिला का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि प्रभावित कमरे को खाली कराकर सील कर दिया गया है, क्योंकि छत का शेष हिस्सा भी खतरे की स्थिति में है।

सीएम फडणवीस ने मंत्रियों को विशेष जिलों की जिम्मेदारी सौंपी
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को कुछ मंत्रियों को विशेष जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे और मुंबई शहर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीड और पुणे जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है।

वहीं राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को नागपुर और अमरावती के जिलों का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही राज्य मंत्री आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई उपनगरों की देखरेख सौंपी गई है। बता दें कि यह कदम प्रशासन को बेहतर बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में काम करने के लिए उठाया गया है।

लातूर में बर्ड फ्लू से कम से कम 51 कौवों की मौत

लातूर  में बर्ड फ्लू से कम से कम 51 कौवों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय करना शुरू कर दिया है। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार को आई भोपाल पशु चिकित्सा प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट से मालूम चला कि उदगीर शहर में कौवों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) से हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार तक उदगीर शहर के विभिन्न हिस्सों में 51 कौवे मृत पाए गए। अधिकारियों को 13 जनवरी से शहर के अन्य इलाकों के अलावा बगीचों में मृत पक्षियों के बारे में शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासन ने निवासियों से जिले के अन्य हिस्सों में पक्षियों या जानवरों की किसी भी असामान्य मौत की सूचना निकटतम पशु अस्पताल या वन विभाग को देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम में महाराष्ट्र की एक महिला समेत दो लोगों की मौत

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में महाराष्ट्र की एक महिला समेत दो लोग रविवार सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। मृतक भाई-बहन हैं और पुणे के मूल निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने पिछले शुक्रवार को होटल में चेक इन किया था। होटल के कर्मचारियों ने जब सुबह देखा कि कमरा बंद है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि पुरुष को फांसी पर लटका हुआ पाया गया जबकि महिला बिस्तर पर मृत पाई गई। कमरे से सुसाइड मिला। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें