फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: नागपुर में किरायेदार की गला रेतकर हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार; ठाणे में तीन हत्यारोपी धरे

Sun, 28 Jul 2024 02:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नागपुर जिले में किरायेदार की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में मकान मालिक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान पंकज सोलंकी के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, पंकज न्यू कैम्पटी इलाके में महेश उके के घर में किराये पर रहता था। शुक्रवार रात को महेश और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान पंकज ने दोनों के बीच झगड़े को खत्म करने की कोशिश की, जिससे गुस्साए महेश ने पंकज की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि सोलंकी को जब मेयो अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

ठाणे में व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
ठाणे के पास दिवा शहर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शोविक गौर श्रीमाणि का शव 24 जुलाई को झाड़ियों में मिला था, जिसके बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि चोटें किसी कठोर और कुंद वस्तु से मारने के कारण मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कई सुरागों पर काम किया और सुल्तान महमूद शेख, रितेश राजभर और आकाश भोईर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कथित तौर पर अपराध में शामिल एक अन्य व्यक्ति फरार है। प्रथम दृष्टया, मृतक श्रीमणि और अन्य लोगों के बीच कार धोने की दुकान पर किसी बात को लेकर हुई बहस के कारण जानलेवा हमला हुआ।

नागपुर में टेंपो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
नागपुर में हुडकेश्वर इलाके में शुक्रवार शाम टेंपो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलाई गोधनी क्षेत्र निवासी प्रथमेश उमेश आकरे के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी पिपला मोड़ के पास टेंपो ने टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, आकरे नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, टेंपो चालक तनवीर कैसर खान (42) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। 

जेएनपीटी से 63 लाख विदेशी सिगरेटों से भरा कंटेनर जब्त, एक गिरफ्तार
मुंबई की विशेष खुफिया और जांच शाखा ने शनिवार को रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के एक कंटेनर से 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी ब्रांड 63,16000 सिगरेट जब्त की हैं। साथ ही एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि खेप को आयात दस्तावेजों में 'पीपी स्पोर्ट्स फ्लोरिंग' सामग्री के रूप में गलत घोषित करके तस्करी करने का प्रयास किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है। 

गुलशन कुमार हत्याकांड में आरोपी रहा ड्रग तस्कर गिरफ्तार
ठाणे जिले की मुंब्रा पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को 60 ग्राम मेफेड्रोन या एमडी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंब्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने शनिवार को कहा कि इम्तियाज मर्चेंट, गुलशन कुमार हत्याकांड के मुख्य दोषी अब्दुल रऊफ मर्चेंट का भाई है। इम्तियाज खुद भी 1997 में टी-सीरीज के संस्थापक की कुख्यात हत्या के मामले में आरोपी था, लेकिन उसे बरी कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि वह कथित तौर पर लंबे समय से मुंब्रा और दाइघर पुलिस स्टेशन की सीमा में ड्रग्स बेच रहा था, उन्होंने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति झुलसे
मुंबई के विक्रोली इलाके में शनिवार रात सिलेंडर विस्फोट के कारण एक झोपड़ी में आग लगने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि धनंजय मिश्रा (46) लगभग 99 प्रतिशत और राधेश्याम पांडे (45) लगभग 92 प्रतिशत जल गए। यह विस्फोट श्रीराम सोसायटी, संजय नगर की एक झोपड़ी में रात करीब 9:35 बजे हुआ, जिससे आग लग गई। आगजनी में बिजली की वायरिंग, प्रतिष्ठान और घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी की बाल्टियों का उपयोग कर और बिजली की आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पा लिया। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अरनाला समुद्र तट पर किशोर के डूबने की आशंका 
विरार के 17 वर्षीय सचिन चौधरी के शनिवार को पालघर में अर्नाला समुद्र तट के पास समुद्र में डूबने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, सचिन शाम को अपने परिवार के साथ समुद्र तट पर घूमने गया था। वह तैरने के लिए समुद्र में घुसा लेकिन बाहर नहीं आया। एक अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन कर्मियों द्वारा मछुआरों की मदद से चौधरी का पता लगाने के लिए तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें