फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Video: लाबुशेन की इस हरकत पर फूटा सिराज का गुस्सा, बीच मैच में हुई तीखी बहस, कोहली ने भी दिया साथ

Fri, 22 Nov 2024 05:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने ही उनका विकेट चटकाया।
विज्ञापन
सिराज-लाबुशेन-विराट - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पर्थ टेस्ट का पहला दिन रोमांच से भरपूर रहा। एक तरफ भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं टिक सकी तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाज हावी दिखे। इस मैच में मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी बहस भी हो गई, जिसमें किंग कोहली भी भारतीय गेंदबाज का साथ देते दिखे।
विज्ञापन

लाबुेशन की इस हरकत से नाखुश हुए कोहली और सिराज
दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर की है। सिराज की गेंद पर लाबुशेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए। गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप की तरफ बढ़ ही रही थी कि तभी लाबुशेन ने उसे अपने बल्ले से रोक दिया। सिराज को उनकी यह हरकत पसंद नहीं आई और उनका गुस्सा फूट पड़ा। वह उन्हें आंख दिखाते दिखे। मैदान पर सिराज और लाबुशेन के बीच बहस होती देखकर कोहली भी पहुंच गए और नाराजगी जताते दिखे। उन्होंने गिल्लियां उड़ा दीं।

सिराज ने बरपाया कहर
ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने ही उनका विकेट चटकाया। उन्होंने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू किया। इससे पहले तेज गेंदबाज ने मिचेल मार्श (6) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इस तरह वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट लेने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

मैच का हाल
पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें