फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: दुबई में फंसे पुणे के 84 छात्र: बारामती विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी

Sun, 01 Mar 2026 02:56 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महाराष्ट्र के बारामती में जनवरी में हुए विमान हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने सिफारिश की कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड्स पर विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) उड़ाने वाले सभी ऑपरेटरों को तय मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी करे।
विज्ञापन

बारामती में वीएसआर वेंचर के लियरजेट विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अपनी 22 पेज की शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि अब तक सामने आए अंतरिम नतीजों को देखते हुए, यह जरूरी समझा गया है कि ये अंतरिम सुरक्षा सुझाव जारी किए जाएं ताकि विमानन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए तुरंत आवश्यक बचाव के कदम उठाए जा सकें। हादसे के वक्त दृश्यता कम थी और विमान के पेड़ से टकराने का भी अंदेशा है।

दृश्यता तीन किमी थी जबकि पांच किमी दृश्यता जरूरी
रिपोर्ट में कहा गया कि विमान के पायलटों ने बारामती के पास पहुंचने पर दृश्यता के बारे में जानकारी मांगी जिस पर टावर ने 3000 मीटर (तीन किलोमीटर) बताया, जो आवश्यक दृश्यता पांच किलोमीटर से काफी कम है। साथ ही बारामती एयरफील्ड में कोई मौसम संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। रनवे 29 की तरफ दो विंड सॉक्स मौजूद हैं, जबकि रनवे 11 की तरफ कोई विंड सॉक्स मौजूद नहीं था। रनवे 11 की ओर ही दुर्घटनाग्रस्त विमान को लैंड कराने की कोशिश हुई थी।
विज्ञापन

जनवरी में हवाई यात्रियों की संख्या 1.52 करोड़ पार
भारतीय घरेलू विमानन क्षेत्र के लिए इस साल की शुरुआत उत्साहजनक रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार जनवरी में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 4.36 प्रतिशत बढ़कर 152.49 लाख (1.52 करोड़) तक पहुंच गई है। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 146.11 लाख था। परिचालन संबंधी चुनौतियों और पायलटों के विश्राम नियमों के चलते पिछले महीने पिछड़ने वाली इंडिगो ने शानदार वापसी की है। कंपनी ने 63.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 97.04 लाख यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया।

मुंबई- रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई के फोर्ट एरिया में एक रेस्टोरेंट में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस घटना पर सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी यू.के. भगत ने कहा, 'आग को लगभग बुझा दिया गया है, कूलिंग का काम चल रहा है...कोई हताहत नहीं हुआ है...आग लगने के कारण की जांच की जाएगी...4 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।'

 
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संघर्ष: पुणे के 84 एमबीए छात्र दुबई में फंसे
पुणे स्थित एक संस्थान के 84 एमबीए छात्र पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दुबई के हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध के चलते वहां फंस गए हैं। संस्थान ने रविवार को यह जानकारी दी। इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (आईएसबीएस) के छात्र वार्षिक पांच दिवसीय अध्ययन दौरे के तहत दुबई गए थे। आईएसबीएस के अधिकारियों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां 40 छात्रों को शनिवार को पुणे लौटना था, वहीं शेष 44 छात्रों को रविवार को उड़ान भरनी थी। हालांकि, पश्चिम एशिया संघर्ष और उसके परिणामस्वरूप हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण वे यात्रा नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें