एकनाथ शिंदे बोले- कभी बंद नहीं होगी लड़की बहिन योजना
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने वाली 'मुख्यमंत्री माझी 'लड़की बहिन योजना' को लेकर कई सारे अटकलें सामने आ रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना के बंद होने वाले सारे अटकलों को खारिज किया। साथ ही कहा कि महिलाओं के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना को कभी भी बंद नहीं किया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
शिंदे ने कहा कि लोग विकास के लिए शिवसेना में आ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर योजना को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और लोगों से अपील की कि वे झूठी बातों पर भरोसा न करें। साथ ही शिवसेना प्रमुख शिंदे ने अपने चुनावी घोषणापत्र को पूरी तरह लागू करने का वादा करते हुए कहा, “हम बहाने नहीं बनाएंगे, जैसे कि छपाई की गलती। जो वादा किया है वो पूरा होगा, और जो संभव नहीं है वो नहीं होगा।
दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल में मंत्री के बंगले के पास हादसा, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के बंगले के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कम से कम चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। यह घटना गुरुवार तड़के एल. डी. रुपारेल रोड पर हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। यह इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है, जहां कई बड़े कारोबारी और राजनेता रहते हैं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह बनने वाली गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।