इसी क्रम में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो पाकिस्तानी टीवी चैनल का है। इसमें एंकर मौलाना से जन्नत में हूर को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ देती है जिसके बाद ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। आप यहां वो वीडियो देख सकते हैं।
तो चलिए देखते हैं वो वीडियो और जानते हैं उसके बारे में...
क्या है वायरल हो रहे इस वीडियो में?
इंटरनेट पर पाकिस्तानी न्यूज चैनल का एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक एंकर और एक मौलाना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एंकर मौलाना से सवाल करती है कि 'आपको भी जन्नत में हूरों की तलब है या माशाल्लाह आपके पास जो चार है वे ही आपके लिए काफी हैं?'
एंकर के इस सवाल पर मौलाना मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि 'आपने ये बहुत खतरनाक सवाल किया है। असल में कोई ऐसा सवाल जिसे इंटरव्यू मेरे घर वाले भी सुनते हैं और फिर वह वहां से मुझे जो रिएक्शन मिलता है। इसलिए मैं अगर ये कहूं मुझे भी हूरों का शौक है, तो फिर घरवाले कहेंगे चार काफी नहीं हैं और अभी भी हूरों का शौक है।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मौलाना कहते हैं कि 'वहीं, अगर मैं कह दूं नहीं है फिर अल्लाह जन्नत में कह दे तुमने दुनिया में बोल दिया था बस चार बहुत है तो अब हूरें तु्म्हारे लिए है, तो फिर मैं फंस जाऊंगा न बुरे तरीके से। इसलिए इस सवाल का जवाब भी मैं स्किप कर देता हूं।'
इस पर एंकर हंसती है और कहती है कि 'हम समझ गए आपकी इंटेंशन।'
खूब देखा जा रहा है वीडियो, लोग ले रहे हैं मजे
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा '4 पहले से ही है 68 और मिलेंगी तो क्यों ही मना करेगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'जवाब नहीं दे पा रहा और जन्नत पर जाकर धरती का हिसाब नहीं दे पाएगा।'
यहां देख सकते हैं एंकर और मौलाना का वीडियो:-