महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तालुका में बड़ी संख्या में आश्रम विद्यालयों में छात्रों के फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागाडे ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालुका के लगभग 10 आश्रम स्कूलों के कम से कम 50 छात्र मंगलवार सुबह फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए। उन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि आश्रम विद्यालय आदिवासी छात्रों के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालय हैं।
पालघर निवासी डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागाडे ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित स्कूल जिले के दहानू, पालघर, तलासारी और वसई तालुका में स्थित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दहानू के रैंकोल में एक आश्रम स्कूल के छात्रों ने सोमवार रात का खाना खाने के कुछ घंटों बाद उल्टी, मतली, पेट दर्द और बुखार की शिकायत की।
वहीं, मंगलवार सुबह करीब तीन बजे करीब 28 छात्राएं बीमार हो गईं और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हलांकि इलाजरत छात्रों की हालत स्थिर है।