फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Rain: पुणे में बाढ़ में बहे शख्स का शव दो दिन बाद बरामद, सीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

Sat, 27 Jul 2024 04:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति है। जिससे आम जन-जीवन काफी प्रभावित हैं। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के हालात पर समीक्षा की है।
विज्ञापन
कोल्हापुर में सीएम ने अधिकारियों के साथ की बाढ़ की समीक्षा - फोटो : ANI / PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा की है। बता दें कि अभी मुख्यमंत्री दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां से उन्होंने कोल्हापुर के कलेक्टर को फोन पर कोल्हापुर बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और कई निर्देश भी जारी किए। इस दौरान सीएम शिंदे ने नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से पड़ोसी राज्य के अलमट्टी बांध से पानी छोड़े जाने पर कर्नाटक सरकार के साथ समन्वय करने को भी कहा है। इस समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बांध का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। कोल्हापुर के कलेक्टर अमोल येडगे के साथ बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के बाद सीएम शिंदे ने कहा कि इस हालात में सहायता के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों और भारतीय सेना की एक टीम को लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहते हुए कहा कि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाना चाहिए और उन्हें आश्रय गृहों में सभी सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन

पुणे में बारिश के बाद बाढ़ का कहर - फोटो : PTI
पुणे- बाढ़ में बहे शख्स का शव दो दिन बाद बरामद
पुणे में 24 जुलाई को मूसलाधार बारिश के दौरान बाढ़ के पानी में बह गए 26 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार को दमकल विभाग ने बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि कटराज इलाके के निवासी अक्षय सालुंखे का शव बरामद होने के साथ ही बुधवार को पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को भारी बारिश के बीच कटराज में बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया। जिसकी सूचना शाम करीब छह बजे दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को दी गई। उन्होंने कहा इसके बाद गंगाधाम दमकल केंद्र से एक बचाव वाहन भेजा गया। हालांकि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मुथा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे इसके तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आ गई। जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम भवन के पास डेंगले पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें