फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत; ठाणे में मृत व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

Mon, 17 Feb 2025 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान मुनीश मडावी (34) और भूरा लक्ष्मण रज्जाक (25) के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश के सिवनी और मंडला के रहने वाले थे। जबकि दो घायल घनश्याम लोखंडे और सोहेल शेख अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन

ठाणें में मृत व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामदा दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत व्यक्ति के खिलाफ कथित दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने कथित तौर पर 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती की और जून से अगस्त 2024 के बीच कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने लड़की से शादी कर ली, जिससे वह गर्भवती हो गई और 14 फरवरी को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मौत के समय और परिस्थितियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शादी समारोह में रिवॉल्वर लहराने पर भाजपा पदाधिकारी पर केस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बहन की शादी से पहले आयोजित एक समारोह में नाचते समय रिवॉल्वर लहराने के आरोप में भाजपा के एक पदाधिकारी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कल्याण में भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष और व्यवसायी चिंतामन लोखंडे और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

ठाणे में 2.21 लाख रुपये का गुटखा जब्त
पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक इमारत से 2.21 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। साथ ही अवैध रूप से गुटखा संग्रहण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर शनिवार दोपहर को वागले एस्टेट के अंबेवाड़ी में एक इमारत के कमरे में छापा मारा गया, जहां गुटखा का भंडार पाया गया।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नदीम मोहम्मद फहीम मंसूरी (22) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 223 और 275 और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे में पावरलूम फैक्ट्री में आग लगने से कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में स्थित एक पावरलूम इकाई में आग लग गई, जिससे वहां रखे उपकरण और सामान जलकर राख हो गए। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6 बजे फातिमा नगर स्थित भुसावल कंपाउंड में यह घटना हुई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।स्थानीय दमकलकर्मियों और आपदा नियंत्रण दल के सदस्य दो दमकल गाड़ियों के साथ रात करीब 10.30 बजे आग पर काबू पाने में सफल रहे। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
 

रिपोर्ट में खुलासा, भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद 173 सरकारी कर्मचारी निलंबित नहीं
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में 2012 से लेकर अब तक भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद 173 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जनवरी 2012 से 31 जनवरी 2025 तक भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत 30 प्रथम श्रेणी, 29 द्वितीय श्रेणी, 106 तृतीय श्रेणी और 8 चतुर्थ श्रेणी के अधिकारियों की जांच की गई, लेकिन उन्हें निलंबित नहीं किया गया।

रिपोर्ट में खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक मामले मुंबई रेंज में 46 दर्ज किए गए हैं, इसके बाद ठाणे में 38, औरंगाबाद में 22 और पुणे में 18 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, शिक्षा और खेल विभाग में सबसे अधिक 41 मामले लंबित हैं, शहरी विकास-II (नगर परिषद और निगम) में 36 मामले और पुलिस, जेल और होमगार्ड विभाग में 25 मामले लंबित हैं। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 22 सरकारी कर्मचारी जो भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए गए हैं, वे अभी भी बर्खास्तगी का इंतजार कर रहे हैं, इनमें से अधिकतर वर्ग-III सेवाओं से संबंधित हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर की पत्नी का निधन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर की पत्नी सुशीलाताई का निधन हो गया। परिवार के मुताबिक, वह 86 साल की थीं और रविवार को लातूर के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने के कारण अंतिम सांस ली। सुशीलाताई का निधन रात साढ़े आठ बजे हुए। उनके परिवार में बेटे अशोक राव पाटिल निलंगेकर (कांग्रेस के राज्य सचिव), शरद पाटिल निलंगेकर और महाराष्ट्र एजुकेशन सोसायटी के प्रमुख विजकुमार पाटिल शामिल हैं। वह भाजपा की पूर्व सांसद रुपाताई पाटिल निलंगेकर की सास और पूर्व मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर व अरविंद पाटिल निलंगेकर की दादी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें