पुणे में ऐतिहासिक शिवसृष्टी थीम पार्क के गेट पर पेशाब करने वाले के खिलाफ केस
महाराष्ट्र के पुणे में ऐतिहासिक शिवसृष्टी थीम पार्क के गेट पर लगे साइनबोर्ड में पेशाब करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अंबेगांव बुद्रुक स्थित यह पार्क छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित है।
एक अधिकारी ने बताया कि मराठा संगठन से जुड़े नवनाथ अमराले की शिकायत पर भारती विद्यापीठ पुलिस ने अमोल अरुण कुलकर्णी (59) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह शनिवार को अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी सुबह करीब तीन बजे उसने देखा कि एक व्यक्ति शिवसृष्टि के गेट पर लगे साइनबोर्ड पर पेशाब कर रहा है। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी को टोका तो उसने कहा, जो करना है कर लो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पालघर में तेज रफ्तार SUV की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत; बच्चा समेत 2 गंभीर घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मेंधनवन घाट के पास मैनर गेट होटल के पास हुआ। मामले में पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और यही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। एसयूवी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। वरिष्ठ निरीक्षक कैलास कोली ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज गति को कारण माना गया है।