फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अग्निवीर भर्ती में मदद का झांसा देकर ठगी; पेमेंट बैंक की फ्रेंचाइजी के नाम पर दंपती को लगाई चपत

Sat, 07 Dec 2024 10:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सतारा जिले से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में मदद करने के बहाने पालघर में कुछ युवाओं को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय धनाजी काकड़े और 27 वर्षीय गणेश काले के तौर पर की गई है। दोनों ने युवाओं को अग्निपथ योजना में उनकी भर्ती सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था। भर्ती प्रक्रिया 28 नवंबर को विरार के जीवदानी क्रिकेट ग्राउंड में चल रही थी। 
विज्ञापन


विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश गायकवाड़ ने कहा, "काकड़े और काले मैदान में गए और वहां कुछ उम्मीदवारों से संपर्क किया। उन्होंने उन उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक उम्मीदवार से एक हजार रुपये भी लिए और उससे अपने जैसे युवाओं को लाने के लिए कहा। जैसे ही कुछ उम्मीदवारों को एहसास हुआ कि उन्हें धोखा दिया जा रहा है, उन्होंने पुलिश में शिकायत दर्ज कराई।" बाद में पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़ा। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन

पेमेंट बैंक की फ्रेंचाइजी के नाम पर दंपती को लगाई चपत

ठाणे जिले में एक जोड़े से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित से पेमेंट बैंक की फ्रेंचाइजी खोलने के लि प्राधिकरण प्राप्त करने का वादा कर ठगी को अंजाम दिया। यह घटना अगस्त 2022 और अप्रैल 2023 के बीच घटी। गुरुवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की पहचान कल्पित अशोकभाई सोनी और विक्रमसिंग सोलंकी के तौर पर की गई है। दोनों ही गुजरात का रहने वाला है, जबकि तीसरा आरोपी किशोरलाल शर्मा राजस्थान का रहने वाला है। 

एमएसीटी ने लड़की को दिया छह लाख का मुआवजा

ठाणे में मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्युनल (एमएसीटी) ने एक लड़की को 6.35 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिया। दरअसल, लड़की 2017 में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ट्रिब्युनल सदस्य एसएन शाह ने तीन दिसंबर को आदेश जारी किया। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश होते हुए वकील एसएम पवार ने कहा कि पीड़िता श्वेता अनिलकुमार निषाद 15 मई, 2017 की रात मीरा रोड पर अपनी मां के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी एक जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें तुरंत मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया था। उनका अभी भी इलाज जारी है। 

महाविकास अघाड़ी ज्यादा दिन नहीं चलेगी: अबू आजमी

सामना में बाबरी मस्जिद विध्वंस का समर्थन किए जाने पर महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आज़मी ने कहा, शिवसेना उद्धव के नेता कह रहे थे कि वे अब धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। क्योंकि वे कांग्रेस, एनसीपी-शरद और सपा के साथ गठबंधन में थे। हारने के बाद उन्होंने वही करना शुरू कर दिया जो वे पहले करते थे। मुझे लगता है कि अगर ऐसी चीजें होती रहीं तो महा विकास अघाड़ी ज्यादा आगे नहीं चल पाएगी। 

बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने सेवानिवृत्ति के दिन लिविंग विल पर किए हस्ताक्षर

गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज भरत देशपांडे शुक्रवार को अपनी सेवानिवृत्ति के दिन अपनी लिविंग विल या एडवांस्ड मेडिकल केयर डायरेक्टिव पर हस्ताक्षर किए। लिविंग विल एक कानूनी दस्तावेज है। जब गंभीर बीमारी की हालत में व्यक्ति खुद फैसले लेने की हालत में नहीं रहता है तो पहले से तैयार इस दस्तावेज के हिसाब से उसके बारे में फैसला लिया जाता है।  भारतीय चिकित्सा संघ की गोवा इकाई के प्रमुख डॉ. संदेश चोडानकर कहा कि न्यायमूर्ति देशपांडे ऐसे विल पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी सेवा के अंतिम दिन इस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। लिविंग विल या एडवांस्ड मेडिकल केयर डायरेक्टिव व्यक्ति को जीवन के अंतिम क्षणों में गरिमापूर्ण जीवन जीने में मदद करता है। उनके इस कदम से अन्य लोगों को आगे आकर ऐसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में मदद मिलेगी।

ठाणे में ट्रक में मिली 44 लाख की विदेशी शराब, युवक पकड़ा

महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक से 44.29 लाख रुपये की भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) बरामद की गई। इसके साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी उड़न दस्ते के निरीक्षक महेश धनशेट्टी ने कहा कि भारत निर्मित विदेशी शराब को एक ट्रक में ले जाया जा रहा था। इसमें पेंट ले जाने का दावा किया गया था। ट्रक को शुक्रवार रात आठ बजे शिल फाटा इलाके से पकड़ा गया। स्टॉक हिमाचल प्रदेश में बिक्री के लिए था और गोवा में तैयार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति पुनमा राम ढोकला राम गोदारा ट्रक का चालक है। शराब के तस्करी रैकेट की जांच की जा रही है। 

चंद्रपुर कांग्रेस इकाई ने पारित किया अगले चुनाव में ईवीएम हटाने का प्रस्ताव

महाराष्ट्र की चंद्रपुर कांग्रेस इकाई ने शनिवार को अगला चुनाव मतपत्र लड़ने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव में हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया। चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुभाष धोटे ने आरोप लगाया कि पुलिस फर्जी मतदाता पंजीकरण पर लगाम नहीं लगा सकी। हम अपने प्रस्ताव को कांग्रेस पार्टी को भेजेंगे। 
विज्ञापन

पुणे में कबाड़ गोदाम में लगी आग

पुणे के हडपसर इलाके में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर कई दमकल मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें