फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: देशी पिस्तौल-कारतूस रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, हथियार बेचने जा रहा था मुंबई

Sat, 16 Nov 2024 07:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी पिस्तौल और कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने शिवाजी नगर इलाके से आरोपी सुरेश भोजराज डोलारे को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मुंबई में हथियार बेचने जा रहा है। उन्हें आरोपी के पास से पिस्तौल और कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

मतपत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस कॉन्स्टेबल के पर केस दर्ज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अपने मतपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कॉन्सेटेबल गणेश शिंदे ने बीड़ जिले के आष्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया। उन्होंने कथित तौर पर अपने मतपत्र की तस्वीर खींची और उसे अपलोड कर दिया। शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी की है। अब तक इस मामले में 24 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें