फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम शिंदे ने बंगले पर किया बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत, कहा-वर्षा में मनाएंगे वर्षावास कार्यक्रम

Sun, 22 Sep 2024 02:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास वर्षा बंग्ले पर बौद्ध भिक्षुओं का एक दल पहुंचा। उन्होंने सीएम शिंदे को धम्म आशीर्वाद दिया। अपने आवास पर बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत करते हुए सीएम शिंदे ने उन्हें उपहार दिए। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह वर्षावास का उनका पवित्र महीना है। इसलिए वर्षावास कार्यक्रम उनके बंगले वर्षा में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह पहली बार हो रहा है। यहां चीवर दान, धम्म दान और भोजन दान किया जा रहा है। हमारे यहां कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन यह कुछ अनोखा है। मैं विश्व में शांति स्थापित करने वाले भववान महावीर को नमन करता हूं। मैं बाबासाहेब आंबेडकर को भी नमन करता हूं, जिन्होंने हमें संविधान दिया।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें