फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने जीत के बाद चेन्नई की पिच को सराहा, ऋषभ पंत की यादगार वापसी पर कही ये बात

Sun, 22 Sep 2024 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बांग्लादेश की टीम जीत के लिए 515 रन के असंभव जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 234 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में बल्ले से 113 रन का योगदान देने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 88 रन पर छह विकेट झटके।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को जमकर सराहा। रोहित ने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के लिए काफी संयम की जरूरत है। भारत के लिए इस मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में जहां बल्ले से दम दिखाया और फिर दूसरी पारी में गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम जीत के लिए 515 रन के असंभव जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 234 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में बल्ले से 113 रन का योगदान देने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 88 रन पर छह विकेट झटके। अश्विन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

रोहित ने मैच के बाद कहा, आने वाले मैचों को देखते हुए हमारे हमारे लिए यह एक शानदार परिणाम है। हम लंबे समय बाद टेस्ट मैच रहे हैं। हम यहां एक सप्ताह पहले आए थे और हमने अच्छी तैयारी की। हमें वह परिणाम मिला जो हम चाहते थे। चेपॉक की पिच काफी शानदार थी। लाल मिट्टी की पिच वैसे भी काफी मौके देती है, बस आपको संयम रखने की जरूरत होती है। आप भारत में हर गेंद पर होने वाली चीजों के आदी हो गए हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं था। हम रन बनाने के लिए और विकेट लेने के लिए संयम बरत रहे थे। 

कप्तान ने अश्विन की तारीफ की
भारत को यह मैच जिताने में अश्विन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने पहले शतकीय पारी खेली और फिर छह विकेट झटक कर भारत की झोली में यह मैच डाला। रोहित ने कहा, अश्विन पिछले कई वर्षों से हमारे लिए योगदान देते आए हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जितना कुछ किया है उसके बारे में मैं बोल भी पाऊंगा। ऐसा लगता है कि वह कभी भी खेल से बाहर नहीं होंगे। 
विज्ञापन

भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा खुशी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की इस प्रारूप में यादगार वापसी से है। उन्होंने कहा, पंत सचमुच बहुत कठिन समय से गुजरा है। जिस तरह उसने मुश्किल समय का सामना किया और खुद को संभाला वह देखना शानदार था। उन्होंने आईपीएल में वापसी की। उसके बाद टी20 विश्व कप में बेहद सफल रहे लेकिन उसे टेस्ट प्रारूप सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें