महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पालतू कुत्ते के काटने को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झड़प में बदल गई। कुत्ते के मालिक ने पड़ोसी को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना 14 मार्च को ठाणे के बालकुम पाड़ा इलाके में हुई। 45 वर्षीय व्यक्ति को उसके पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसने कुत्ते के मालिक को अपने पालतू जानवर पर नियंत्रण रखने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
गुस्से में आकर कुत्ते के मालिक ने पीड़ित को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (खतरनाक तरीकों से गंभीर चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला की हत्या के आरोप में 23 साल से फरार युवक गिरफ्तार
ठाणे में महिला की हत्या के मामले में 23 साल से फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद तरबेज इदरीस अंसारी को सोमवार को डोंबिवली शहर से गिरफ्तार किया गया। वह 20 साल से फर्जी पहचान पत्र के साथ शहर में रह रहा था। उसने 2002 में पालघर जिले के विरार कस्बे में छोटे भाई की पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। साथ ही पांच महीने के भतीजे का अपहरण कर लिया था।