फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई के सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर समेत पांच गिरफ्तार, 50 लाख रुपये रिश्वत का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 04:13 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई में 50 लाख रुपये के रिश्वत मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सीपी डब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर विक्रांत वर्मा और उनके रिश्तेदार सौरव गुप्ता शामिल हैं। बाया ग्रुप ऑफ कंपनीज के उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, प्रबंधक चेतन महाजन और रेनेसां फर्म के साझेदार अनिल देशमुख भी पकड़े गए हैं। यह गिरफ्तारी भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के आरोप में हुई है। एफआईआर के अनुसार, वर्मा ने मुंबई के वडाला में एक भूखंड पर NOC के लिए 1 करोड़ रुपये मांगे थे। बाद में यह राशि 70 लाख रुपये पर तय हुई। यह NOC सीपी डब्ल्यूडी के जमीन पर कोई दावा न होने की पुष्टि के लिए था। सीबीआई ने 1 अक्तूबर को जाल बिछाकर वर्मा के रिश्तेदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। कार्यकारी इंजीनियर को नवी मुंबई के वाशी में रिश्वत का इंतजार करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 50 लाख रुपये की रिश्वत राशि के अलावा करीब 53.87 लाख रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं।

विज्ञापन


भारत में धर्म और राष्ट्र एक- दूसरे से अलग नहीं : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। राष्ट्र का उद्देश्य धर्म है और धर्म राष्ट्र को बनाए रखता है, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विहार सेवा संघ के 14वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। भागवत ने कहा कि दुनिया आज विकास और पर्यावरण, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पारिवारिक जीवन तथा धार्मिक आस्था और संघर्ष के बीच विरोधाभासों से जूझ रही है। किसी एक पक्ष को चुनकर और दूसरे की कीमत पर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत का इतिहास बिना किसी देश को जीते, बिना किसी पर आक्रमण किए और बिना धर्मांतरण के दुनिया को शांति और खुशी का रास्ता दिखाने का रहा है। भारत के पास वेद, उपनिषद, गीता, जैन आगम और गुरु ग्रंथ साहिब जैसी महान ज्ञान परंपरा का खजाना है, जिसकी आज पूरी दुनिया को आवश्यकता है।

विज्ञापन

आठ छात्रों की मौत के बाद कोचिंग केंद्र सील
महाराष्ट्र के पुणे जिले में अलंदी नगर परिषद ने शुक्रवार को ‘विनर्स एकेडमी’ को सील कर दिया। नगर परिषद के मुताबिक, संस्थान अनिवार्य अनुमति और लाइसेंस के बिना व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहा था। यह कार्रवाई रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर इसके आठ छात्रों की डूबने से मौत के एक दिन बाद की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें