एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी व्यक्ति और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
उन्होंने कहा, आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की, जो शादीशुदा थी और फिर उसने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो के बारे में पता चलने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मादक पदार्थ के साथ एक भारतीय गिरफ्तार
उधर, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नागपुर हवाई अड्डे पर नैरोबी से शारजाह के रास्ते पहुंचे एक भारतीय यात्री के पास से 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 3.07 किलोग्राम एम्फेटामाइन जैसा पदार्थ जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय यात्री के अलावा एक नाइजीरियाई जो प्रतिबंधित पदार्थ का वांछित प्राप्तकर्ता था, उसे बाद में एक अभियान में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर डीआरआई, नागपुर के अधिकारियों ने रविवार को नैरोबी से शारजाह होते हुए आए एक भारतीय नागरिक को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका।
यात्री ने मादक पदार्थ को एक कार्टन बॉक्स में पैक किए गए एक खोखले धातु रोलर में छिपा दिया था, जिसे उसके सामान में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 3.07 किलोग्राम वजन का 'एम्फैटेमिन जैसा पदार्थ' बरामद किया।
उन्होंने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और नागपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे डीआरआई की हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा, बाद में एक नाइजीरियाई को सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे और विवादास्पद पुस्तक की बिक्री का विरोध करने के लिए नागपुर में अमेज़ॅन कार्यालय में तोड़फोड़ की। मनसे के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किताब की बिक्री की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि लोगों का एक समूह गणेशपेठ इलाके में कंपनी के कार्यालय में घुस गया और तोड़फोड़ की।
खिचड़ी घोटाले में पुलिस के सामने पेश हुए सूरज चव्हाण
कोविड-19 के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी वितरण में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार को आदित्य ठाकरे के करीबी व पार्टी के पदाधिकारी सूरज चव्हाण मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चव्हाण सुबह करीब 11.45 बजे पर दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त के कार्यालय में ईओडब्ल्यू अधिकारियों के सामने पेश हुए। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी वितरण का ठेका बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को दिया गया था। इसे लेकर पिछले महीने भी ईओडब्ल्यू ने चव्हाण से छह घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित विशाल कोविड केंद्र घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चव्हाण से जुड़े परिसरों सहित 15 स्थानों पर छापामारी की थी।
मुंबई: दो करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सेवरी इलाके से 2.04 करोड़ रुपये की एक किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन रखने के आरोप में नशीले पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा को तस्करों की जानकारी मिली थी। उनमें से एक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका सहयोगी मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस ने आरोपी सलीम हारून राशिद खान के कब्जे से 1.028 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की।