फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 22 विधायक, नौ सांसद शिंदे की शिवसेना छोड़ना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे की पार्टी का बड़ा दावा

Tue, 30 May 2023 08:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विनायक राउत का यह दावा शिंदे शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कीर्तिकर ने कहा था कि भाजपा  द्वारा शिंदे शिवसेना की अवहेलना की जा रही है। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति ने हाल के समय में काफी उथल-पुथल देखी है। अब उद्धव शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि शिंदे शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विनायक राउत ने दावा किया कि शिंदे शिवसेना के 13 में से 9 सांसद उद्धव ठाकरे की शिवसेना के संपर्क में हैं! 
विज्ञापन


उद्धव शिवसेना का दावा- सांसदों का किया जा रहा तिरस्कार
राउत ने ये भी कहा कि शिंदे शिवसेना के सांसद इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनके काम नहीं किए जा रहे हैं और साथ ही उन्हें तिरस्कार भी झेलना पड़ रहा है। विनायक राउत का यह दावा शिंदे शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कीर्तिकर ने कहा था कि भाजपा  द्वारा शिंदे शिवसेना की अवहेलना की जा रही है और एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। 

देसाई ने की राउत से माफी की मांग
राउत ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराजे देसाई ने 15 दिन पहले उद्धव ठाकरे को संदेश भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी। राउत ने कहा कि देसाई इस बारे में बात करना चाहते हैं कि वह कितनी घुटन महसूस कर रहे हैं। हालांकि देसाई ने ठाकरे को संदेश भेजने की बात को खारिज कर दिया है। साथ ही देसाई ने विनायक राउत से माफी की मांग की है नहीं तो कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है। देसाई ने कहा कि वह राउत को दो दिन का नोटिस दे रहे हैं अगर राउत ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र विकास अघाड़ी मिलकर लड़ेगा चुनाव- अजित पवार
वहीं एनसीपी नेता अजित पवार ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा है कि शिवसेना-भाजपा के गठबंधन को हराने के लिए महाविकास अघाड़ी गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि एमवीए के नेता अपनी पार्टी के बारे में सोचे बिना योग्यता के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। पवार ने ये भी कहा कि एमवीए की पार्टियां भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सामने अकेले चुनाव नहीं लड़ सकतीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें