फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : बंदरों के शवों को कब्र से निकाला, मौत की वजह ढूंढ़ने में जुटा वन विभाग

Mon, 07 Dec 2020 10:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सर्दी से बचाव करते जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को रहस्यमयी परिस्थिति में दो बंदरों का शव बरामद किया गया। उनकी मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मौत की वजह जानने के लिए बंदरों के शवों को कब्र से निकाला गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को दिन में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि प्रथम दृष्टयाकरंट लगने से दो लंगूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित राम नगर इलाके में बिजली के खंभे पर तारों की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।

कदम ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकोष्ठ के अधिकारियों को बताया कि कुछ अज्ञात किशोरों ने मृत बंदरों को पास की पहाड़ी के निकट दफना दिया, जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वन अधिकारी नरेंद्र मुथे ने बताया कि दोनों बंदरों के शव कब्र से निकाल लिए गए हैं और परीक्षण के लिए उन्हें ठाणे के एसपीसीए आपात पशु देखभाल केंद्र में परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस बीच एसपीसीए ने इस बात पर शंका जताई कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि अब मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। 

एसपीसीए के प्रवक्ता ने बताया कि एसपीसीए ने वन विभाग से बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए कहा गया है ताकि उनकी मौत के सही कारणों का पता चल सके। एसपीसीए ने कहा कि बंदर के शरीर पर चोट के कई निशान हैं और कुछ अंगों पर खून का धब्बा भी मिला है, इससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें संभवत: पीटा गया होगा।

एसपीसीए ठाणे की अध्यक्ष शकुंतला मजुमदार ने दावा किया कि पिछले दो महीने में राम नगर में कम से कम पांच बंदरों की मौत हुई है, इसलिए बंदरों की मौत का मुद्दा  गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें