फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में हादसे : नागपुर में ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत, ठाणे में छत गिरने से महिला की जान गई

Fri, 25 Nov 2022 09:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने बताया कि ट्रक हादसा शहर से करीब तीस किलोमीटर दूर मौदा थाना इलाके के मथनी गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। उन्होने बताया कि भंडारा रोड पर नागपुर से आ रहा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, दूसरे मामले में शुक्रवार को ठाणे जिले के एक गांव में घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक हादसा शहर से करीब तीस किलोमीटर दूर मौदा थाना इलाके के मथनी गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। उन्होने बताया कि भंडारा रोड पर नागपुर से आ रहा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। 

अधिकारी ने बताया, 23 वर्षीय ट्रक चालक शुभम रामभुवन मिश्रा और क्लीनर 34 वर्षीय विनोद कुमार मिश्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का क्लीनर नागेंद्र श्रीरामकरण कुशवाह  (23 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहित की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना), 304 ए (लापरवाही से मौत) और मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


ठाणे: घर की छत से गिरकर महिला की मौत
उधर, ठाणे जिले के एक गांव में शुक्रवार को घर की छत से गिरकर 38 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। घटना कल्याण तालुका के महाराल गांव में तड़के सुबह हुई। 

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, सूर्यनगर में एक घर की छत उस वक्त गिर गई जब उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रंजना उमेश कांबले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रज्ञा गंभीर रूप से घायल गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। 
  
उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। जो बाल-बाल बच गए। अधिकारी के मुताबिक, अग्निशमन दल ने 25 साल पुराने ढांचे में बचाव और राहत कार्य किया। 

मुंबई: डेटा बेचने के संदिग्ध को 12 दिन की पुलिस हिरासत
वेबसाइट्स के जरिए दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों के व्यक्तिगत डेटा को बेचने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने दोनों को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच चल रही है। क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र सोलंकी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें